फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work on construction of service lane for Manjhawali Bridge underpass begins

Faridabad News: मंझावली पुल अंडरपास के लिए सर्विस लेन बनाने का काम शुरू

Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of service lane for Manjhawali Bridge underpass begins
यमुना किनारे बने श्मशान घाट और खेतों पर जाने में होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। मंझावली पुल अंडरपास के लिए सर्विस लेन बनाने का काम शुरू हो गया है। यमुना पर पुल का निर्माण हुए कई वर्ष बीत चुके हैं। इस पुल के जुड़ाव के लिए सड़क के निर्माण को भी करीब वर्ष भर से अधिक का समय बीत गया। यमुना किनारे बने श्मशान घाट की ओर व खेतों पर जाने के लिए किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अभी तक ग्रामीणों को आपसी सहमति से एक-दूसरे के खेतों से होकर गुजरना पड़ता था। सड़क के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए खेतों का प्रयोग किसानों के लिए कीचड़ के कारण जोखिम भरा कदम होता था। अब किसानों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्विस लेन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है।


इस पुल के जुड़ाव हेतु सड़क निर्माण को करीब साल भर से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सर्विस रोड बनाने का कार्य अब शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार चीरसी गांव के बाईपास व मंझावली पुल के पास किसानों के आवागमन के लिए अंडरपास के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण किया जाना था। विभाग के द्वारा एक ओर की सर्विस लेन का निर्माण कार्य वर्ष भर पहले ही करवाया जा चुका है।
विज्ञापन


बरसात में बह चुकी वर्ष भर पहले बनी सर्विस लेन
ग्रामीण सौरभ कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई न ही सड़क टिक पाई ओर न ही सर्विस लेन। सर्विस लेन में प्रयोग की गई टाइल्स टूटने लगी हैं व साइड से बरसात के पानी के चलते सारी सड़क टूटकर बहने लगी है। विभाग को मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस लेन के निर्माण से किसानों को बेहद फायदा मिलेगा। अगले करीब 15 दिनों के भीतर सर्विस लेन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सड़क के टूटे हिस्सों की जल्द मरम्मत करा दी जाएगी। -प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed