फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Won silver in sub junior basketball championship

Faridabad News: सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता रजत

Mon, 25 Aug 2025 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Won silver in sub junior basketball championship
फरीदाबाद। सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में संपन्न हुई चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में हार के कारण टीम को रजत से संतोष करना पड़ा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अखिरी मुकाबले में फरीदाबाद और रोहतक की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर जिले की टीम को 49-57 से शिकस्त झेलनी पड़ी। मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया एक समय मुकाबला बराबरी पर चल रहा था लेकिन अंतिम क्षण में रोहतक ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले बालिकाओं की बास्केटबॉल टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर बेनीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता कंवर सचदेव, आईएएस एडिशनल सीइओ विश्वजीत चौधरी, गुरुग्राम के बीजेपी अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और बास्केटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष बिट्टू सैनी करनाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed