फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women's police station will not be waterlogged during rains, rainwater harvesting model inaugurated

Faridabad News: बारिश के दौरान महिला थाने में नहीं होगा जलभराव, वर्षा जल संचयन मॉडल का उद्घाटन

Wed, 25 Feb 2026 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Women's police station will not be waterlogged during rains, rainwater harvesting model inaugurated
पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी रहीं मौजूद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी में बारिश के दौरान अब जलभराव की समस्या नहीं दिखेगी। एनजीओ व निजी कंपनी के सहयोग से थाना परिसर में एक एकीकृत प्रणाली विकसित की गई है। इसके तहत वर्षा जल को संग्रहित, फिल्टर और भू-जल में पुनर्भरण करने के साथ-साथ जलभराव के मूल कारणों को भी दूर किया गया है। इसका उद्घाटन पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं नवज्योति इंडिया फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. किरण बेदी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अभिषेक जोरवाल, एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस के एमडी एवं सीईओ दीपक पाटकर द्वारा किया गया।
इस संरचना में एक सेडिमेंटेशन-कम-फिल्ट्रेशन टैंक, दो गली ट्रैप, 67 मीटर लंबी नाली तथा 62 मीटर लंबा बायोरिटेंशन सेल शामिल हैं। इसमें इंजीनियर्ड मिट्टी और प्रदूषक अवशोषित करने वाले पौधे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक रिचार्ज पिट और दो रिचार्ज कुएं भी बनाए गए हैं। इससे प्रतिवर्ष लगभग 12 लाख लीटर भू-जल पुनर्भरण की अनुमानित क्षमता विकसित हुई है। इसके साथ ही स्थल की जल निकासी और पर्यावरणीय स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन निजी स्कूल के सहयोग से किया गया, जिसमें तकनीकी साइट वॉक-थ्रू, विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एक पैनल चर्चा शामिल रही।
विज्ञापन


महिला थाना एनआईटी में बार-बार जलभराव और शहरी बाढ़ की समस्या एक गंभीर चुनौती बन गई थी। इससे थाना परिसर में दैनिक कार्य, स्वच्छता और सुरक्षा प्रभावित हो रहे थे। अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी ने कहा कि यह पहल एक ऐसा सहयोगात्मक एवं विस्तार योग्य मॉडल प्रस्तुत करती है जिसे सार्वजनिक संस्थानों में व्यापक रूप से लागू कर जल सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सकता है। सहायक पुलिस आयुक्त, बड़खल विनोद कुमार ने पुलिस अवसंरचना के लिए इस संरचना के दीर्घकालिक स्थायित्व और परिचालन लाभों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed