फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women's gang steals jewelery worth lakhs from jewelery showroom

Faridabad News: महिला गिरोह ने ज्वैलरी शोरूम से लाखों के जेवर उड़ाए

Fri, 01 Dec 2023 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women's gang steals jewelery worth lakhs from jewelery showroom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। चार महिलाओं की गैंग ने सुभाष कॉलोनी स्थित महेश जेवर महल की दुकान से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुभाष कॉलोनी निवासी मोहित गोयल ने बताया कि उनकी महेश जेवर महल के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। 29 नवंबर को वह अपने गांव होडल गए हुए थे। दुकान पर उनकी पत्नी मुस्कान व उनका छोटा साला ध्रुव मौजूद थे। तभी चार बजे 2 औरतें सामान देखने के लिए आईं। दोनों महिलाओं ने चांदी की पायल को पसंद कर लिया। पायल में महिलाओं ने घुंघरू लगाने को कहा। उनकी पत्नी मुस्कान घुंघरू लगाने का कार्य करने लगी। तभी दो और महिलाएं भी आ गईं, जोकि दुकान के अंदर आते ही कहने लगीं कि जल्दी-जल्दी उनको सोने के जेवर दिखाओ। जिस पर उनके साले महिलाओं को सोने का सामान दिखाने लगे। प्रत्येक डिब्बे में सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी और मंगलसूत्र काफी संख्या में मौजूद थे। जिसमें से एक से दो वस्तु को औरतों ने चोरी कर लिया। औरतों ने 2 जोड़ी पंजाबी कुंडल, एक मंगलसूत्र, दो पुरुष अंगूठी चोरी करके ले गईं। उस समय उनकी पत्नी को किसी प्रकार से कोई शक नहीं हुआ। रात को दुकान पर आने के बाद जब उन्होंने सामान को चेक किया तो कम मिला। जिस पर सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर पता चला कि दोपहर के समय जो महिलाएं सामान खरीदने के लिए आई थीं वहीं चोरी करके ले गई हैं। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed