फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women will celebrate Karwachauth today

करवाचौथ आज, सुहागिन रखेंगी पूरे दिन निर्जला व्रत

Wed, 16 Oct 2019 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Women will celebrate Karwachauth today
फरीदाबाद। सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ आज है। महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी। शाम को पूजा अर्चना के बाद चंद्रोदय होने पर अपना उपवास खोलेंगी। ज्योतिष के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से रात 7:02 बजे तक रहेगा। इस बार उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट का है। वहीं सुहागिनों को करवा माता की पूजा के लिए 1 घंटे 16 मिनट का समय मिलेगा। वहीं चांद का दीदार 8:18 पर होगा है। व्रत का समय सुबह 6:27 मिनट से रात 8:16 बजे तक रहेगा। बुधवार बाजारों में काफी भीड़ रहीं। मेंहदी, साड़ी और ज्वेलर्स की दुकानों पर काफी रौनक रही।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य सर्वेश पांडेय ने बताया कि इस दिन रोहिणी नक्षत्र का होना अद्भुत संयोग है। इस योग से दुख नष्ट होंगे । 17 अक्तूबर को सुबह 6.48 बजे चतुर्थी शुरू होगी, जो अगली सुबह 7.29 तक रहेगी। करवा चौथ की पूजा करने के लिए बालू या सफेद मिट्टी की एक वेदी बनाकर भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, चंद्रमा व भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर उनकी विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इस दिन गेहूं या चावल के 13 दाने हाथ में लेकर कथा सुननी चाहिए। मिट्टी के करवे में गेहूं, ढक्कन में चीनी व उसके ऊपर वस्त्र रखकर सास और जेठानी को देना चाहिए। रात में चंद्रमा उदय होने पर छलनी की ओट में चंद्रमा का दर्शन करके व्रत खोलना शुभ रहता है। व्रत रखने वाली स्त्री को काले और सफेद कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इस दिन लाल और पीले रंग के कपड़े पहनना विशेष फलदायी होता है। इस दिन महिलाओं को चाहिए कि वे पूर्ण श्रृंगार करें।
विज्ञापन

सुहागिनों को मिलेगा कई गुना शुभ परिणाम :
एनआईटी स्थित महाकाली मंदिर के महंत राकेश तिवारी ने बताया कि करवा चौथ पर शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन खास बात यह है कि चंद्रमा पूरे दिन अपनी उच्च राशि यानी वृषभ में रहेगा। यह स्थिति बहुत ही शुभ दृष्टि है। इसलिए उच्च राशि के चंद्रमा के कारण इस करवा चौथ का महत्व बहुत बढ़ गया है। इस करवा चौथ सुहागिन महिलाओं को कई गुना शुभ परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदी और कई तरह के डिजाइन सजे हाथों पर
बुधवार को बाजार में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। एक ओर दुकानों पर जहां महिलाएं खरीदारी कर रही थीं। वहीं दूसरी तरफ मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी। महिलाएं अरेबिक, दुल्हा-दुल्हन, पेंच, फूल जैसे मेहंदी लगवाती दिखीं। इसके लिए महिलाओं को काफी देर इंतजार भी करना पड़ा। शहर के एनआईटी नंबर-1, एनआईटी नंबर-5, सेक्टर-15, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-8, सेक्टर-37 और अन्य मार्केट में अधिक भीड़ रही। सेक्टर-29 की मेहंदी डिजाइनर अनु ने बताया कि इस बार मरवाड़ी, राजस्थानी, दुल्हा-दुल्हन, अरेबिक जैसे डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। महिलाओं की भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्हें इंतजार भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed