फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women trainers should be appointed in all the gyms of the district: Renu Bhatia

जिले की सभी जिम में रखी जाएं महिला ट्रेनर : रेनू भाटिया

Sat, 25 Oct 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Women trainers should be appointed in all the gyms of the district: Renu Bhatia
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सेक्टर-5 में जिम का किया औचक निरीक्षण, महिलाओं से की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने जिले की सभी जिम में महिला ट्रेनर रखने को कहा है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह सेक्टर 5 स्थित एक जिम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिम ट्रेनर और जिम कर रही महिलाओं से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जिम में महिला ट्रेनर मौजूद नहीं थी। जिस पर जिम ट्रेनर ने बताया कि उनके जिम में रोजाना 15 से 18 महिलाएं एक्सरसाइज करने आती हैं। लेकिन उनके लिए कोई महिला ट्रेनर नहीं रखी हुई हैं। इस पर चेयरपर्सन ने उन्हें महिला ट्रेनर रखने के लिए कहा। वहीं जिम में मौजूद महिलाओं से भी बातचीत की। जिस पर महिलाओं ने बताया कि अभी जिम में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। लेकिन उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम में महिला ट्रेनर होनी चाहिए, ताकि महिलाओं को सुविधा और सुरक्षा महसूस हो।


सुरक्षा को लेकर प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान
रेनू भाटिया ने कहा कि भाई दूज के अवसर पर महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के मद्देनजर यह पहल शुरू की है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जिनमें पुरुष जिम ट्रेनरों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रिलेशनशिप में फंसाना जैसी घटनाएं सामने आई हैं। जिस पर मामले को गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग ने यह निर्णय लिया है कि अब हर जिम में मेल ट्रेनर केवल पुरुषों के लिए और फीमेल ट्रेनर केवल महिलाओं के लिए होगी। यह अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा, ताकि महिलाएं बिना डर, झिझक या असुरक्षा की भावना के साथ जिम जाकर अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।
विज्ञापन


एक महीने के अंदर रखी जाए महिला ट्रेनर
रेनू भाटिया ने कहा कि जिम में क्वालिफाइड महिला ट्रेनर रखी जाए। इसको लेकर जिले के सभी जिम संचालकों को एक महीने का समय दिया जाएगा, ताकि वह महिला ट्रेनर की नियुक्ति कर सकें। यदि इस अवधि के बाद भी कोई जिम महिला ट्रेनर नहीं रखता या केवल खानापूर्ति के लिए गैर-योग्य महिला को रखता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed