{"_id":"604664b08ebc3e76a43dddb2","slug":"women-s-power-in-marathon-faridabad-news-noi5700666150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में दिखा महिलाओं का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में दिखा महिलाओं का दम
विज्ञापन
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिन की शुरुआत पुलिसकर्मियों की दौड़ के साथ हुई। सेक्टर-12 खेल परिसर में पुलिस आयुक्त ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। दौड़ में अव्वल आने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया गया।
इसके साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मियों ने ही संभाली। इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, सेशन जज प्रमुख प्रशासनिक अध्यक्षों के निवास स्थान और कार्यालयों की सुरक्षा महिला पुलिस के कंधों पर रही।
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने महिलाओं को शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस नाकों, मार्केट, पार्क, चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
दीपाली ने मारी बाजी
सेक्टर-76 की दीपाली ने मैराथन में प्रथम और संजय कॉलोनी निवासी काजल ने दूसरा व सेक्टर 76 निवासी दीप्ति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रथम इनाम 2100, द्वितीय व तृतीय को 1100 - 1100 रुपये के साथ तीनों लड़कियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही महिलाओं को पुरुषों के बराबर दिखाते हुए पुलिस लाइन में दंगल फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा नारी शक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इसमें महिला सशक्तिकरण और महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।