फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   women murdered in room

कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Fri, 03 Jul 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
women murdered in room
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली एक महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में मिला। कमरा बाहर से बंद था और महिला के साथ सहमति संबंध में रहने वाला युवक फरार है। महिला के भाई के घर आने पर शाम को घटना का पता चला। ओल्ड फरीदाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि फ्रेंडस कॉलोनी में एक महिला पति की मौत के बाद एक युवक के साथ सहमति संबंध से रह रही थी। महिला का भाई भी साथ रहता है। वह सब्जी मंडी में काम करता है। महिला के भाई ने पुलिस को बताया है कि शाम को जब वह सब्जी मंडी से वापस आया तो कमरे के दरवाजे पर ताला लगा था। उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसकी बहन बेहोश पड़ी थी। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर फर्श पर महिला का शव पड़ा था और उसके गले पर निशान थे। पुलिस का अनुमान है कि महिला के साथ सहमति संबंध बनाकर रहे रहे युवक ने हत्या गला दबाकर हत्या की और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed