{"_id":"6581d989deb4f46c40010b98","slug":"women-died-in-mysterious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18246-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन मामला दर्ज
Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
- पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया, पांच साल पहले हुई थी शादी, फंदे पर लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके के सेक्टर-23 संजय काॅलोनी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से यूपी के जिला बुलंदशहर स्थित गांव छपरावत निवासी सुरेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बेटी रश्मि की शादी 17 फरवरी 2018 को संजय काॅलोनी निवासी नरेश कुमार के साथ की थी। दोनों की आठ महीने की बेटी है। आरोप है शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग रश्मि को परेशान करते थे। पिता से घर से कार लाने के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। 18 दिसंबर की रात रश्मि का शव उसके कमरे में लटका मिला। आरोप है पति नरेश, उसके भाई उमेश व नरेंद्र ने रश्मि की हत्या कर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।