फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women are moving forward on their own: Rakesh Arya

अपने दम पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं: राकेश आर्य

Fri, 08 Mar 2024 10:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Women are moving forward on their own: Rakesh Arya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ और एनआईटी स्थित महिला थाने में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य, डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर, एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका व महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिलाएं अब अपने दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, महिला थाने में महिला सुरक्षा में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिलाओं के उत्थान, उनकी सामाजिक भागीदारी, महिला स्वतंत्रता और उनके अधिकारों के बारे में चर्चा की गई। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस देश में ही नहीं पूरे विश्व में त्योहार की तरह आयोजित किया जा रहा है और जिसका लक्ष्य महिलाओं को प्रोत्साहित करके समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना। एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका ने महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए 112 नंबर का उपयोग करने के लिए कहा और पुलिस संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की, वहीं इंस्पेक्टर पूनम ने विद्यार्थियों से नारी सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाने में बैडमिंटन तथा चेयर एक्सचेंज गेम का आयोजन करवाया गया, जिसमें बैडमिंटन में महिला थाना एनआईटी प्रथम तथा महिला थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दूसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

---
अपने दृढ़ संकल्प से हर जिम्मेदारी को निभाने को तैयार महिलाएं
आज हमारे देश की प्रगति में महिलाओं का अहम योगदान है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपने दृढ़ संकल्प से हर जिम्मेदारी को निभाने का मादा रखती हैं। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। देवी-देवताओं में भी सभी जरूरी विभाग देवियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार आर्य, पुलिस आयुक्त
---

सपना बड़ा होना चाहिए

महिलाएं खुद को कम ना आंके, उनका सपना छोटा नहीं, बल्कि बड़ा होना चाहिए। महिलाएं अपनी स्वतंत्रता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। माता-पिता अपने बेटे और बेटी को बराबर सम्मान और अवसर दें, ताकि बेटियां भी अपनी हुनर से मुकाम हासिल कर सके।
- डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed