फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman suicide by jumping from fourth floor deceased suffering from mental stress

चौथी मंजिल से कूद रिचा ने दी जान: फोन पर पति से हुई बहस, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम; वारदात के पीछे एक और वजह

Wed, 06 May 2026 05:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Wed, 06 May 2026 05:11 PM IST
सार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी के बीच अनबन और मानसिक तनाव को एक मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों की भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Woman suicide by jumping from fourth floor deceased suffering from mental stress
चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एआरएस रेजिडेंट्स सोसायटी में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने सोसायटी के चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त की। मृतका की पहचान रिचा तनेजा के रूप में हुई है, जो इसी सोसायटी में रहती थी।

विज्ञापन

पति से हुई थी अनबन
घटना की सूचना मिलते ही बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच अनबन और मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गहनता से छानबीन कर रही है। रिचा तनेजा बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने फ्लैट से निकली थी। वह लिफ्ट के जरिए सी-1 टावर की चौथी मंजिल पर पहुंची। सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऊपर जाते देखा था। मंजिल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद रिचा ने नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय की स्थिति
जमीन पर गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। घटना के समय मृतका के दोनों बच्चे घर से बाहर थे। उनके पति राहुल गोयल, जो अदानी गैस कंपनी में प्रबंधक हैं, अपने गांव आगरा गए हुए थे। सूचना मिलते ही वह फरीदाबाद पहुंचे और पुलिस को बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन

पुलिस जांच और कारण
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी के बीच अनबन और मानसिक तनाव को एक मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों की भी तलाश कर रही है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed