फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman raped while sitting in bus, two accused arrested

Faridabad News: बस में बैठाकर महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman raped while sitting in bus, two accused arrested
महिला थाना सेंट्रल की टीम ने गुरुग्राम से पकड़े आरोपी, 9 फरवरी की शाम को हुई वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सवारी के तौर पर 56 साल की महिला को बस में बैठाकर निजी कंपनी की बस के चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस वारदात में आरोपी चालक का साथ बस पर तैनात सहायक ने भी दिया। 9 फरवरी की शाम हुई वारदात के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर महिला थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज हुई।
मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना सेंट्रल की टीम ने बस के चालक व सहायक दोनों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान राजस्थान जयपुर निवासी 35 साल के रोशनलाल और सहायक की पहचान यूपी बदायूं निवासी 45 साल के नन्हे के तौर पर हुई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जिस बस में महिला से दुष्कर्म किया गया, वो बस भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता 56 साल की महिला सेक्टर-56 एरिया की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो सेक्टर-16 में काम करती है। रविवार 9 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे काम के बाद अपने घर जा रही थी। बाईपास रोड पर सफेद रंग की बस आकर रूकी। बस के सहायक ने महिला से पूछा कि कहां जाना है तो महिला ने बताया कि सेक्टर-56 जाना है। सहायक ने महिला को बस में बैठा लिया। अंदर आते ही महिला ने देखा कि बस में अन्य कोई सवारी नहीं थी। महिला ने इस बारे में पूछा तो सहायक बोला कि आगे से बैठाएंगे।
महिला के अनुसार कुछ दूर जाने पर चालक ने बस को साइड में रोक दिया। तभी सहायक ने बस की खिड़की बंद कर दी। बस का चालक पीछे आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सहायक बैठा देख रहा था। महिला थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई।


पुलिस टीम ने वारदात स्थल के आस-पास के एरिया के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज के जरिये सफेद रंग की बस उसी समय के अनुसार देखी गई। बस नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि ये बस गुरुग्राम की निजी कंपनी की है। टीम ने गुरुग्राम जाकर बस के चालक रोशनलाल व नन्हे को काबू किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कंपनी का स्टॉफ वे फरीदाबाद से ले जाते हैं और छोड़कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed