{"_id":"6af1fe6a9292a726720dd3a8","slug":"woman-raped-after-being-drugged-via-a-cold-drink-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84876-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और ढाई लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और ढाई लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठने का भी आरोप है।
इसके साथ ही, आरोपी और उसके परिवार पर महिला की 21 वर्षीय बेटी को परेशान करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि डबुआ कॉलोनी निवासी राहुल ने उनसे दोस्ती की थी। 17 अगस्त 2024 को आरोपी उन्हें अपनी कार में एनआईटी-एक स्थित एक होटल ले गया। वहां उन्हें नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। फरवरी 2025 से आरोपी ने उनसे करीब ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
शिकायत के अनुसार, गत 29 मई को आरोपी पीड़िता को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ले गया। वहां खुलासा हुआ कि राहुल का असली नाम दानिश है और उसने अपनी असली पहचान छुपाई थी। वापस फरीदाबाद लौटने पर आरोपी ने पीड़िता की 21 वर्षीय बेटी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कोतवाली थाना ने आरोपी राहुल उर्फ दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।