फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman mayor will be elected for the third time in Faridabad, race for ticket begins

Faridabad News: फरीदाबाद में तीसरी बार चुनी जाएंगी महिला मेयर, टिकट की दौड़ शुरू

Fri, 27 Dec 2024 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman mayor will be elected for the third time in Faridabad, race for ticket begins
मेयर पद के लिए सामान्य महिला सीट घोषित हुई, जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है नगर निगम चुनावों की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए तीसरी बार महिला मेयर चुनी जाएंगी। वर्ष 2005, वर्ष 2017 के बाद तीसरी बार वर्ष 2024 में मेयर पद के लिए सामान्य महिला सीट घोषित हुई हैं। ऐसे में शहर की महिला नेताओं में उत्साह है तो पुरुष नेताओं के हाथ निराशा लगी है। निगम चुनाव में पहली बार है कि जनता स्वयं अपना मेयर चुनेगी। इससे पहले चुने गए सभासद ही मिलकर अपना मेयर चुनते रहे हैं।

मेयर पद के लिए फरीदाबाद में सामान्य महिला सीट आने के बाद प्रमुख दलों के नेताओं ने टिकट की दावेदारी करने की तैयारी कर ली है। सुमन बाला निवर्तमान मेयर हैं। महिला सामान्य सीट की घोषणा होते ही जिले में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, बसपा, जजपा अपने प्रत्याशी चुनने की तैयारी करनी शुरू कर दी है। पार्टी की नेता भी टिकट की जुगत में लग गई हैं। वहीं, महिला सामान्य सीट होने से निराश पुरुष नेता भी अपनी पत्नी को टिकट दिलाने के लिए लग गए हैं। सबसे अधिक दौड़ में कांग्रेस और भाजपा में मेयर सीट के लिए दावेदार आ रहे हैं। पार्टियां भी जिताऊ उम्मीदवारों को खोजने में लगी हैं। पार्टियां की नजर वर्तमान और पूर्व में उच्च पदों पर आसीन महिलाओं की ओर है। इसके अलावा सदन में हाजिर जवाब और तेजतर्रार महिला पार्षदों को भी पार्टियां अपना उम्मीदवार बना सकती हैं। हालांकि, देखना है कि टिकट किनके हाथ लगता है।
विज्ञापन

---

46 वार्ड में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित



नगर निगम चुनावों के लिए 11 दिसंबर को निकाले गए ड्रॉ में इस बार 46 वार्डों में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कुल 25 वार्ड सामान्य घोषित किया गया है। वार्ड नंबर छह और सात पिछड़ा वर्ग ए महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 33 और 45 अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 4, 5, 8, 9, 11, 17, 25, 27, 31, 38, 39 और 43 नंबर वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

तीसरी बार शहर की प्रथम नागरिक होंगी महिला

फरीदाबाद नगर निगम में तीसरी बार मेयर के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है। वर्ष 2000 से 2005 के बीच पिछड़ा वर्ग के लिए मेयर सीट आरक्षित थी। इस कार्यकाल में तीन मेयर चुने गए थे। इनमें से एक कार्यकाल में नीता गोस्वामी को मेयर बनाया गया था। वर्ष 2005 के चुनाव में मेयर की सीट सामान्य महिला थी। इस चुनाव में ब्रह्मवती खटाना मेयर बनी थीं। वर्ष 2017 के चुनाव में सीट महिला एससी के लिए आरक्षित थी। पार्षद सुमन बाला इस बार मेयर चुनी गई थीं। अब 2024 में भी सामान्य महिला सीट दी गई है।
---
वर्ष 2000 से 2005 के बीच बदले तीन मेयर
वर्ष 2000 से 2005 तक एक कार्यकाल में तीन मेयर बदले गए थे। उस वक्त ये सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। सबसे पहले देवेंद्र भड़ाना मेयर बने। उन्हें हटाकर नीता गोस्वामी को मेयर बना दिया गया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा तो डॉ. अतर सिंह मेयर बन गए थे।
---
सूबेदार सुमन बने थे फरीदाबाद के पहले मेयर

फरीदाबाद प्रदेश का यह पहला नगर निगम था। वर्ष 1994 में शहर में नगर निगम का गठन किया गया था। पहले नगर निगम चुनाव की वार्ड बंदी के बाद 25 वार्ड बनाए गए थे। पहली बार सूबेदार सुमन फरीदाबाद के मेयर बनाए गए थे। निगम चुनावों के लिए प्रत्येक 10 वर्षों में परिसीमन किया जाता रहा। वर्ष 2010 के बाद यह प्रत्येक पांच वर्ष कर दिया गया। वर्ष 2010 के चुनाव में कुल 35 वार्ड थे। वर्ष 2017 में इनकी संख्या बढ़कर 40 कर दी गई। इस बार निगम चुनाव में 46 वार्ड होंगे।

----

पहली बार जनता सीधे चुनेगी अपना मेयर

नगर निगम गठन के 31 वर्ष के इतिहास में पहली बार शहरवासी अपना प्रथम नागरिक चुनेंगे। इससे पूर्व वार्डाें से जीतने वाले पार्षद ही आरक्षित सीट के अनुसार मेयर चुनते थे।

---

वर्ष 2017 में ये वार्ड महिलाओं के लिए रहे रिजर्व

नगर निगम के पूर्व सलाहकार रवि सिंगला ने बताया कि वर्ष 2017 के निगम चुनाव में कुल 40 वार्डों में से 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इनमें वार्ड नंबर एक, दो, चार, पांच, आठ, 12, 13, 20, 23, 24, 25, 29, 38, 40 शामिल थे। वार्ड नंबर 12 की पार्षद सुमन बाला मेयर बनी थी। इस बार निगम सीमा में 24 गांव और शामिल कर लिए गए हैं। ऐसे में वार्डों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed