फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman including doctor dead in road accidents, one injured

सड़क हादसों में डॉक्टर समेत महिला की मौत, एक घायल

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Woman including doctor dead in road accidents, one injured
फरीदाबाद। दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में डॉक्टर और महिला की मौत हो गई। बाटा फ्लाईओवर पर क्रेन की चपेट में आने से डॉक्टर की तथा अनंगपुर चौक पर डंपर के कुचलने से बाइक सवार महिला की मौत हुई। वहीं, बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के विष्णुपुर निवासी डॉक्टर गौरव (32) का मुकेश कॉलोनी में क्लीनिक है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह क्लीनिक बंद करने के बाद अपने एक दोस्त से मिलने के लिए बाइक से शहर स्थित एसएसबी अस्पताल आ रहे थे। बताया जा रहा है कि बाटा फ्लाईओवर पर तीव्र गति से जा रही क्रेन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर क्रेन के नीचे आ गए। राहगीरों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी आ गई। गंभीर हालत में उन्हें बीके अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। वहीं आरोपी चालक क्रेन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली के संगम विहार निवासी मुरारी अपनी बीमार पत्नी खुशबू (35) का उपचार करवाने के लिए बाइक से फरीदाबाद स्थित ईएसआई अस्पताल आए थे। उपचार करवाकर दवा लेने के बाद वह वापस अपने घर जा रहे थे। अनंगपुर चौक पर जब वह पहुंचे तो बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी डंपर चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की होने वाली थी शादी
मृतक डॉक्टर गौरव के परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखी थी। जल्द ही उसकी शादी करने वाले थे। इसके लिए तैयारी कर रहे थे लेकिन शायद ईश्वर को खुशी मंजूर नहीं थी। उनका बेटा हमेशा के लिए उन्हें छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed