फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman and family attacked with knife for opposing molestation

Faridabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और परिवार पर चाकू से हमला

Mon, 03 Jul 2023 07:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Woman and family attacked with knife for opposing molestation
-पार्क में टहलने के दौरान कर रहा था परेशान, केस दर्ज
विज्ञापन

-पीड़िता की छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में मनचलों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती सहित उसके पूरे परिवार को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी घटना से पहले भी कई बार युवती को परेशान कर चुका था और इससे पहले भी उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी। हादसे में घायल पीड़िता की छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। मां और पीड़िता भी अस्पताल में भर्ती हैं।

सोमवार सुबह युवती अपनी मां के साथ पार्क में टहल रही थी। आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती और मां पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता के घर गया और युवती की बहन और पिता को भी चाकू से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी आकाश कई महीनों से उसे परेशान कर रहा है। पहले भी वह आरोपी के बारे में पुलिस को शिकायत दे चुकी है। इसके बावजूद आरोपी नहीं सुधरा। सोमवार को वह अपनी मां के साथ घर के पास पार्क में टहल रही थी। आकाश अपने दो दोस्तों को साथ लेकर आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर मारकर युवती का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई मां के हाथ पर भी चाकू मार दिया। मौके पर लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से भाग गए। लोगों ने मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ युवती के घर आ धमका। घर पर मौजूद पीड़िता की छोटी बहन और पिता पर भी चाकू से वार कर दिए। युवती की छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed