फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will besiege PM House in protest against sabotage in Khori

खोरी में तोड़फोड़ के विरोध में करेंगे पीएम हाउस का घेराव

Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Will besiege PM House in protest against sabotage in Khori
फरीदाबाद। गांव खोरी में तोड़फोड़ के विरोध में बुधवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कई मजूदर संगठनों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली विश्वविद्यालय के भगत सिंह छात्र एकता मंच के छात्रों ने भी ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। वहीं निर्णय लिया गया कि तोड़फोड़ के विरोध में पीएम हाउस का घेराव करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जहां झुग्गी-वहीं मकान देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

महापंचायत में फैसला लिया गया कि बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता आदित्य के नेतृत्व में लोग दिल्ली कूच करेंगे और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने आशियानों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जहां झुग्गी-वहीं मकान देने की मांग की जाएगी। महापंचायत के दौरान गांव के चारों तरफ भारी संख्या पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि महापंचायत के बाद लोगों का नगर निगम आयुक्त का घेराव करने की भी योजना थी, जिसे पुलिस ने असफल कर दिया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गांव खोरी में तोड़फोड़ की जानी है। नगर निगम की ओर से बुधवार होने वाली कार्र्रवाई को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार केेेे स्थानीय लोगों ने आंबेडकर पार्क के बाहर महापंचायत बुलाई। बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान लोगों ने कहा कि एक तरफ सरकार खोरी वासियों को पुनर्वास देने की बात करती है। दूसरी तरफ तोड़फोड़ की तैयारी कर रही है। हमें कहीं पुनर्वास नहीं चाहिए। हमें हमारी जमीन चाहिए। सरकार झुग्गी की जगह मकान बनाकर दे। इस दौरान लोगों ने नगर निगम, जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले हुआ था लाठीचार्ज
30 जून को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। पार्क में प्रवेश करने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। बाद में पत्थरबाजी भी हुई थी। बुधवार को स्थानीय निवासियों के साथ मजदूर संगठनों के नेताओं ने पार्क के बाहर नारेबाजी की। दिल्ली विश्वविद्यालय के भगत सिंह छात्र एकता मंच के छात्रों ने भी खोरी को अपना समर्थन दिया। हालांकि इस दारौन पुलिस की ओर से आंबेडकर पार्क पर ताला लगा दिया गया और अंदर भी पुलिस तैनात रही।
वर्जन-
नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम, जिला प्रशासन के सहयोग जल्द कार्रवाई को अंजाम देगा। - डॉ. गरिमा मित्तल, नगर निगम आयुक्त

उपायुक्त ने की निगम के कार्य की सराहना
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि खोरी क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाना है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अपना सामान शिफ्ट करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने निशुल्क ट्रक उपलब्ध करवाए हैं। लगातार मुनादी कराई जा रही है। ट्रक उपलब्ध करवाने के लिए टूरिज्म अधिकारी राजेश जून को नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया की प्रतिदिन 10 से 20 परिवार इन ट्रकों के माध्यम से अपना सामान शिफ्ट कर रहे हैं। यदि खोरी क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को ट्रक की आवश्यकता है तो वह नवनीत कुमार मोबाइल नंबर 8595386733, 9650128369 और सुरजीत सिंह के मोबाइल नंबर 9013743421 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed