फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   wife murdered property dealer

पत्नी ने ही की थी प्रापर्टी डीलर की हत्या

Mon, 01 Feb 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
wife murdered property dealer
फरीदाबाद। सैनिक कालोनी निवासी प्रापर्टी डीलर दिनेश धवन की हत्या उसकी पत्नी अनु ने ही की थी। पुलिस ने सोमवार को हत्या का खुलासा करते हुए अनु को गिरफ्तार किया। अन्य लोगों से अभी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में तीन से चार गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिनेश और अनु ने कुछ वर्षों पहले ही प्रेम विवाह किया था। अनु का परिवार भी सैनिक कालोनी में ही रहता है। कई साल तक बच्चे नहीं होने के बाद दिनेश ने एक बेटी को गोद ले लिया। बेटी की उम्र फिलहाल पांच वर्ष है। सूत्रों के मुताबिक दिनेश के घर में उसके एक दोस्त का आना जाना था। अनु का उसके दोस्त के साथ मेलजोल बढ़ने लगा। इसका पता लगने पर दोनों के बीच अनबन रहती थी। इससे परेशान होकर अनु ने दिनेश की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद उसने 11 जनवरी को दिनेश की घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी और शव को डबुआ के नाले में फेंक दिया। साथ ही पहचान मिटाने के लिए शव पर तेजाब भी डाला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डबुआ थाना क्षेत्र में अनाज गोदाम के पास नाले में एक शव चादर में लिपटा हुआ मिला था। तीन दिन बाद मृतक की पहचान सैनिक कालोनी निवासी 35 वर्षीय दिनेश धवन के रूप में हुई। थाना डबुआ प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक दिनेश की पत्नी अनु को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोग भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed