फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wife arrested for murdering husband with the help of lover

Faridabad News: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के मामले में पत्नी गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wife arrested for murdering husband with the help of lover
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना एनआईटी की टीम ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूरज पाल निवासी कृष्णा काॅलोनी फरीदाबाद ने थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अरुण की मौत हो गई है जिसकी गर्दन पर निशान हैं।




मामले में कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी पत्नी निवासी कृष्णा काॅलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे। जिसका पता उसके पति को लग गया था, वह पत्नी की रोक टोक करता था। जिसकी वजह से पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जब 7 नवंबर को आरोपी का परिवार एक शादी में बदायूं उत्तर प्रदेश चला गया तो उसने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुलाया । प्रेमी अपने अन्य साथियों को लेकर एनआईटी -5 स्थित उसके घर आ गया और बेल्ट से अरुण का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed