{"_id":"675ddf5c7b4146549507ab14","slug":"when-there-was-delay-in-bringing-food-to-the-wedding-ceremony-the-waiter-was-shot-died-faridabad-news-c-26-1-del1005-34775-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी समारोह में खाना लाने में देरी हुई तो वेटर को मार दी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी समारोह में खाना लाने में देरी हुई तो वेटर को मार दी गोली, मौत
विज्ञापन
सैनिक काॅलोनी में हुई वारदात, गोली मारने के बाद आरोपी हुए फरार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
छानबीन के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से जुटाए साक्ष्य, वीडियो से जांच कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सैनिक काॅलोनी में शादी समारोह के दौरान खाना लाने में देरी होने पर युवकों ने वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मुबारक उर्फ बादशाह खान (35) के रूप में हुई है। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मुबारक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस शादी समारोह की वीडियो से वारदात की जांच कर रही है। शनिवार को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बड़खल का रहने वाला मुबारक अपने परिवार के साथ आदर्श काॅलोनी, एसजीएम नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी रीना के अलावा चार साल की बेटी व तीन बेटे व मां अमीना है। मुबारक शादी समारोह में वेटर का काम करने के अलावा छोटा-मोटा काम करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सैनिक कालोनी, सेक्टर-49 में एचडीएफसी बैंक के पास पार्क में मुकेश लखानी नामक व्यक्ति के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शाहिद नामक ठेकेदार की टीम में मुबारक वेटर के काम के लिए आया हुआ था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। कार्यक्रम में मेहमानों की ठीक-ठाक भीड़ थी।
रात करीब 10:30 बजे मुकेश लखानी का छोटा बेटा अपने दोस्त मोहित, मोनू व अन्यों के साथ एक टेबल पर बैठा हुआ था। इस बीच मोहित ने मुबारक को आवाज देकर बुलाया और कुछ खाना लाने के लिए कहा। खाना रसोई में तैयार हो रहा था, इसलिए मुबारक खाना नहीं ला पा रहा था। इसी बात पर मोहित व उसके दोस्त आग बबूला हो गए।
उन्होंने मुबारक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कहासुनी के दौरान अचानक मोहित ने पिस्टल निकालकर मुबारक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही मुबारक गिर गया। मौके पर अफरी-तफरी मच गई। ठेकेदार शाहिद अपने साथी फखरुद्दीन की मदद से मुबारक को फोर्टिस एस्कोर्ट अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच मुबारक के परिजनों को सूचना मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। बाद में रिश्तेदार इमरान खान के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मुबारक के साथियों व शादी समारोह में मौजूद बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-- --
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बीके अस्पताल में हंगामा
मुबारक को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। इस बीच जैसे ही उसकी मौत की खबर आदर्श काॅलोनी और बड़खल गांव में पहुंची, अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को जैसे ही पुलिस ने बीके अस्पताल में मुबारक के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया, परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इनका कहना था कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक वह न पोस्टमार्टम होने देंगे और न ही शव लेंगे। हंगामे को देखते ही बीके अस्पताल में पुलिस बल बुला लिया गया। बाद में किसी तरह पुलिस ने समझाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।