फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When asked to remove the car, snatched the money and set it on fire

कार हटाने को कहा तो रुपये छीनकर लगा दी आग

Mon, 06 Jun 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
When asked to remove the car, snatched the money and set it on fire
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में ढाबे की पार्किंग में खड़ी कार हटवाना दो युवकों को भारी पड़ गया। कार में कुछ युवक शराब पी रहे थे। कार हटाने की बात से वे नाराज हो गए और प्रिंस एवं नविंदर पर तेजधार हथियार तथा डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों से 21,200 रुपये भी छीन लिए और कार में आग लगा दी। कार में 72,000 रुपये थे, जो जल गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव भतौला निवासी प्रिंस ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपने रिश्तेदार नविंदर के साथ कार से र्साइं भोग ढाबे पर खाना खाने गया था। ढाबे की पार्किंग में एक आई-20 कार में चार-पांच युवक शराब पी रहे थे। प्रिंस को गाड़ी निकालने में परेशानी हुई तो उसने युवकों से कार थोड़ी आगे करने के लिए कहा। शराब पी रहे युवक इस बात से नाराज हो गए। प्रिंस को गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर युवकों ने कार से डंडे व तेजधार हथियार निकालकर प्रिंस और नविंदर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी जेब से 21200 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed