फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Weather: Slight drop in temperature, possibility of rain today

मौसम: तापमान में मामूली गिरावट, आज बारिश की संभावना

Thu, 18 Apr 2024 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Weather: Slight drop in temperature, possibility of rain today
- बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 21.7 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तेज गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। दोपहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के चलते शहरवासी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि, दोपहर बाद तेज हवा चली, जिससे करीब एक डिग्री सेल्सियस की कमी से लोगों को हल्की राहत मिली। भोर में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। हल्की बारिश से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

अप्रैल के मध्य में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। तापमान में लगातार वृद्धि होने से सूरज की तपिश व गर्म हवा की मार सहना मुश्किल हो गया है। घरों से बाहर निकलने पर धूप त्वचा को जला रही है। बुधवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 21.7 डिग्री पहुंच गया और अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed