{"_id":"68598b060715acd21d04d980","slug":"we-dont-need-the-mercy-of-the-government-we-want-full-wages-for-our-work-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45856-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकार की दया की जरूरत नहीं, काम के दाम पूरे चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकार की दया की जरूरत नहीं, काम के दाम पूरे चाहिए
विज्ञापन
राज्य मंत्री के आवास का घेराव कर सौंपा 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकार की बेरुखी तानाशाही और शोषण के खिलाफ नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को नगर निगम के हजारों कर्मचारियों ने राज्य मंत्री राजेश नागर के भतोला गांव ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आवास का घेराव किया और कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने राज्य मंत्री राजेश नगर के समक्ष कर्मचारियों की मांगे उठाते हुए कहा कि सरकार की दया की जरूरत नहीं, काम के पूरे दाम चाहिए, 2100 रुपये की बढ़ोतरी सफाई कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक है। मुख्यमंत्री अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार 27,000 रुपये वेतन देने का वादा को पूरा करे और सफाई कर्मचारियों के खाली पदों पर पक्की भर्ती की जाए। वहीं, राज्य मंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री से बात कर मांगों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ के उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप चंडालिया, उपाध्यक्ष कमला, जिला प्रधान दिलीप बोहत, सचिव अनिल चंडालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह आदि ने किया।