फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging problem on Vita Milk Plant Road to be resolved.

Faridabad News: वीटा मिल्क प्लांट रोड की जलभराव की समस्या होगी दूर

Fri, 05 Jun 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging problem on Vita Milk Plant Road to be resolved.
बल्लभगढ़। बरसात के मौसम में वीटा मिल्क प्लांट रोड और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है। वार्ड नंबर 42 और 43 सहित वीटा मिल्क प्लांट रोड पर सड़क किनारे बनी नालियों को मोहना रोड स्थित मुख्य नाले से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने पहुंचे बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों और संबंधित कर्मियों से कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्षों से बरसात के दौरान इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि नालियों को मुख्य नाले से जोड़ने के बाद बारिश का पानी तेजी से निकलेगा, जिससे वार्ड 42, वार्ड 43, आर्य नगर और वीटा मिल्क प्लांट रोड क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed