फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   water logging problem

Faridabad News: झमाझम बारिश से शहर हुआ जलमगन, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

Thu, 14 Aug 2025 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
water logging problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। वहीं, जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त। बारिश के बाद कई घंटों तक कालोनियों और सड़कों पर पानी भरा रहता हैं। रिकार्ड के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे तक होडल 25 एमएम ,पलवल में 4 एमएम, हथीन में 8 एमएम, हसनपुर में 10 एमएम सहित बहीन में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश के कारण अनाज मंडी, पुन्हाना चौक, राजकीय महाविद्यालय के बाहर, नगर परिषद कार्यालय के आसपास, नानक डेरी रोड, गर्ल स्कूल, सब्जी मंडी सहित विभिन्न कालोनियों में जलभराव हो गया। बरसात के दौरान सब्जी मंडी, अनाज मंडी और नानक डेरी रोड एक टापू में तबदील हो गए। बरसात के कारण छोटे-छोटे बच्चे भीगते हुए और बरसाती पानी से निकलते हुए स्कूलों को जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

पानी भरने के कारण सब्जी मंडी में ग्राहकों ने दूरी बना ली। बाजार के दुकानदार दुकानें बंद कर घरों को लौट गए। जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का कहना था कि शहर में पानी निकासी के नाम पर नगर परिषद को सरकार द्वारा करोड़ो रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं लेकिन इतनी बड़ी धनराशि आखिर कहां गई, इसका कोई अंदाजा नहीं है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता भुगतने को मजबूर है। दो वर्ष पहले जगजीवनराम चौक से गोडोता चौक तक बनाई गई कंकरीट की सड़क भी पानी से लबालब हो रही है। विकास के नाम पर करोड़ो रुपये खर्च करने के बाद भी प्रशासन को टैंकरों और डीजल इंजनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed