फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   water logging in feild

Faridabad News: गांव दोहा के खेतों में जलभराव से किसानों की ज्वार- बाजरे की फसल हुई खराब

Sun, 31 Aug 2025 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
water logging in feild
गांव दोहा के खेतों में जलभराव से किसानों की ज्वार- बाजरे की फसल हुई खराब
विज्ञापन

करीब 150 एकड़ भूमि में खड़ी फसल का भारी नुकसान
किसानों ने विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। खंड के बड़े गांव दोहा के खेतों में बरसात के कारण हुए जलभराव होने से किसानों की महीनों की मेहनत पानी में मिल गई है। उनके खेतों में लहलाती ज्वार और बाजरे की फसल पानी के कारण नष्ट हो गई है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ ही पशुओं के लिए चारे की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। किसानों ने खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है ताकि फसल में किए गए उनके निवेश तथा मेहनत की कुछ भरपाई हो सके। वहीं किसानों ने खेतों में जमा पानी को तुरंत निकालने की भी मांग की है, ताकि आगामी सीजन में गेहूं और सरसों की फसल की बिजाई समय पर हो सके।
किसान शमशेर, जमशेद, सहाबुद्दीन, इरशाद, अनीस आदि ने बताया कि गांव दोहा में करीब 150 एकड़ ज्वार, बाजरा, प्याज़, आदि की फसलें ग्रामीण किसानों द्वारा बिजाई की हुई थी, लेकिन कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण खेतों में पानी भर गया और जिससे किसानों की फसलें खराब हो गई है।
विज्ञापन

दोहा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि आजाद खान ने बताया लगातार बरसात के कारण ग्राम पंचायत दोहा में किसानों की 150 एकड़ फसल गलकर खराब हो गई। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व हरियाणा सरकार से खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी की मांग करते हुए किसानों को मुआवजे की मांग की है। वहीं इस मामले में फिरोजपुर झिरका एसडीएम लक्ष्मी नारायण का कहना है कि प्रशासन द्वारा जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं, प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए। जल्द जल निकासी हो जाएगी। नुकसान के लिए 5 सितंबर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर किसान अपने दावे प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed