फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   water level of yamuna got decreased

यमुना में बाढ़ का पानी हुआ कम, लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 22 Aug 2019 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
water level of yamuna got decreased
फरीदाबाद यमुना का जल स्तर हुआ कम बसंत इंक्लेव में लोगो ने ली राहत की सांस । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर में करीब छह फुट की कमी आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद लोग अपने घरों में लौटने लगे हैं, मगर बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। इससे लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा लोगों कोई खास राहत नहीं दी गई। उधर, राहत शिविर भी अधिकारी हटाने की बात कर रहे है। यमुना की बाढ़ से कुछ मकान जहां ढह गए, वहीं कई की दीवारों में दरारें आ गई हैं। कुछ मकानों की जमीन धंस गई है।
विज्ञापन

बसंत एंक्लेव पार्ट-दो में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों से कॉलोनी में भरा बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है। कई घरों से पानी निकल गया तो कुछ में अभी भी भरा हुआ है। इससे कुछ परिवार वापस अपने घरों में लौटने लगे हैं। हालांकि, कई अभी भी राहत शिविर में शरण ले रहे हैं। लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी में कई मकान ढह गए हैं।
विज्ञापन

कुछ की दीवारों में दरारें आ गई हैं, गेट उखड़ रहे हैं और जमीन धंस गई है। टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा आदि सब खराब हो चुके हैं। कुछ घरों की हालत काफी खस्ता है। वह कभी भी गिर सकते हैं, मगर लोग इन मकानों से बाहर आने को तैयार नहीं हैं। इन घरों में रहे लोगों का कहना है कि खून पसीने की गाढ़ी कमाई से बनाए मकान अगर छोड़कर जाएंगे तो दबंग लोग इन पर कब्जा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत शिविर में लोगों को नहीं मिल रही सुविधाएं
गांव बसंत एंक्लेव पार्ट दो में जिला प्रशासन की ओर से राहत शिविर बनाए गए, मगर यहां सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही है। खाने-पीने के सामानों की कमी है। प्रशासनिक अधिकारी लोगों को घरों में वापस जाने के लिए कह रहे हैं। राहत शिविरों में रह रहे लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी बृहस्पतिवार शाम तक शिविरों को हटाने की बात कह रहे हैं, जबकि बाढ़ कर खतरा अभी भी बरकरार है।
बाढ़ से निपटने के लिए नाव तैयार
बृहस्पतिवार को यमुना के जलस्तर में कमी आई है। हालांकि पानी बढ़ता है तो बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। प्रशासन की ओर से बसंत एंक्लेव में नाव लगाई गई है। इससे की बाढ़ में फंसे लोगों को नाव की सहायता से निकाला जा सकेगा।
आधा किलोमीटर दूर से लेकर आ रहे पानी
बाढ़ का पानी कम होने से एक ओर जहां लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर कॉलोनी में पेयजल संकट गहरा गया है। पीने के पानी लोगों को दूर दराज से भर कर लाना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासी परवीन खातून और शबाना ने बताया कि घरों से बाढ़ का पानी तो निकल गया है। पेयजल सप्लाई ठप है। इस कारण वह करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी भर कर ला रही हैं।

सुबह राहत शिविर का दौरा कर लौटे अधिकारी
दो दिनों से बाढ़ ग्रसित इलाकों पर नजर बनाए बैठे अधिकारियों ने जलस्तर में कमी आने से राहत की सांस ली। सुबह अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर अपने घरों को लौट गए। ऐसे में राहत शिविरों में लोगों की सुरक्षा राम भरोसे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed