फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water filled up to one foot in the submerged area

Faridabad News: फरीदाबाद के डूब क्षेत्र में एक फीट तक भरा पानी, बढ़ सकती है मुश्किलें

Thu, 28 Aug 2025 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water filled up to one foot in the submerged area
अभी स्थिति नियंत्रित में, लगातार छोड़ा जा रहा है पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले के बसंतपुर डूब क्षेत्र में पानी आना शुरू हो गया है लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। आगे लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। जानकारी के अनुसार अभी निचले क्षेत्र में करीब एक फीट तक पानी आया है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे तक ताजेवाला हेड से 36,570 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं ओखला बैराज से 42,006 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। ओखला का अपस्ट्रीम स्तर 198.30 मीटर और डाउनस्ट्रीम 198.25 मीटर दर्ज किया गया है।

हिंडन बैराज (गाजियाबाद) से सुबह 7 बजे तक 4,585 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। अपस्ट्रीम स्तर 202.30 मीटर और डाउनस्ट्रीम स्तर 199.75 मीटर दर्ज किया गया। वहीं ताजेवाला क्षेत्र में 6 बजे तक 5 मिमी बारिश दर्ज हुई, वहीं हिंडन बैराज पर बारिश दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


फरीदाबाद के बसंतपुर डूब क्षेत्र में पानी भरना शुरू हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल ओखला बैराज का स्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन लगातार डिस्चार्ज और ताजेवाला से छोड़े गए पानी के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। बसंतपुर और यमुना किनारे के गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed