फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water coolers become showpieces in the district civil hospital

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में वाटर कूलर बने शोपीस

Mon, 09 Mar 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water coolers become showpieces in the district civil hospital
मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बढ़ती गर्मी के बीच जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में लगे कई वाटर कूलर या तो खाली पड़े रहते हैं या खराब हालत में हैं। ऐसे में मरीजों और परिजनों को स्वच्छ पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।



अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत भी अधिक हो जाती है, लेकिन अस्पताल में लगे कई वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़े हैं। कुछ कूलरों में पानी नहीं होता, जबकि कुछ तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




मरीजों के परिजनों का कहना है कि कई बार मशीन खराब होने की जानकारी देने के बावजूद उन्हें समय पर ठीक नहीं कराया जाता। ऐसे में लोगों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ता है या अस्पताल परिसर में इधर-उधर पानी की तलाश करनी पड़ती है। सेक्टर-4 निवासी जगराम अपने पोते पंकज को दिखाने अस्पताल आए थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर के बाहर लगे वाटर डिपेंशर में पानी नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ा है। वहीं डबुआ कॉलोनी निवासी आरती देवी ने बताया कि वह सुबह ही अस्पताल आई थीं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें प्यास लगी तो वह पानी अस्पताल की ओपीडी में लगे वाटर कूलर मशीन से पानी लेने गईं, लेकिन उसमें पानी ही नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने कहा कि अस्पताल में लगे वाटर कूलरों की नियमित जांच कराई जाती है। उन्होंने बताया कि यदि कहीं मशीन खराब है या पानी की आपूर्ति में समस्या है तो उसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए जाते हैं। उनका कहना है कि मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन आवश्यक कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed