फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water connections of several washing centers in NIT-1 disconnected.

Faridabad News: एनआईटी-1 में कई धुलाई सेंटरों के पानी के कनेक्शन काटे

Tue, 21 Jul 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Water connections of several washing centers in NIT-1 disconnected.
लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर में पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने सोमवार को एनआईटी-1 मार्केट में कार्रवाई करते हुए कई धुलाई सेंटरों के पानी के कनेक्शन काट दिए। निगम अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ धुलाई सेंटर बिना अनुमति के पानी का उपयोग कर रहे हैं। इससे बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही थी। वहीं, सड़क किनारे वाहनों की धुलाई के कारण ट्रैफिक जाम और लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए अवैध पानी कनेक्शनों और पानी की बर्बादी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एनआईटी-1 मार्केट का निरीक्षण किया गया, जहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर धुलाई सेंटरों के पानी के कनेक्शन काट दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेयजल का व्यावसायिक उपयोग और अवैध कनेक्शन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि भविष्य में भी कोई प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article