फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waiting long for ultrasound, making me sick

Faridabad News: अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार, कर रहा और बीमार

Wed, 08 Apr 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Waiting long for ultrasound, making me sick
मेडिकल कॉलेज में 15 दिन से लेकर एक महीने बाद तक का दिया जा रहा है समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 15 दिन से लेकर एक महीने बाद तक का समय दिया जा रहा है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से कुछ मरीज निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड करवा रहे हैं।


मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं व बुजुर्गों की होती है। डॉक्टर कई बार अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं, लेकिन अस्पताल में चार मशीनें होने के बावजूद मरीजों को एक महीने बाद तक की तारीख दी जा रही है। एनआईटी-1 की रहने वाली यशोदा ने बताया कि वह मंगलवार को पेट में दर्द होने पर उपचार के लिए अस्पताल गई थी। महिला डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। जब वह अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गई तो उनको 20 दिन बाद की तारीख दी गई। वहीं आशा ने बताया कि उनके पेट में इंफेक्शन की वजह से दर्द हो रहा है। मैं काफी समय से दवा ले रही हूं, लेकिन फायदा नहीं हो रहा है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। अस्पताल में एक महीने बाद की तारीख दी गई है। डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि अस्पताल परिसर में तीन मशीनें रेडियोलॉजी विभाग में और एक मशीन गायनी ओपीडी में लगी हुई है। रेडियोलॉजी विभाग में सामान्य मरीजों के अलावा भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। वहीं गायनी ओपीडी में लगी मशीन से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को जो परेशानी हो रही है उसको ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed