फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Voyager captures 56th PCK Cup

Faridabad News: 56वां पीसीके कप पर वॉयजर का कब्जा

Mon, 02 Oct 2023 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Voyager captures 56th PCK Cup
सुमित रहे मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट अकादमी में सोमवार को 56वां पीसीके कप का फाइनल मैच का आयोजन किया गया। इसमें वॉयजर क्रिकेट अकादमी की टीम ने ग्लैक्सी किंग को 8 विकेट से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। टीम की ओर से सुमित को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज से नवाजा गया। मोहित बेहतरीन बल्लेबाज और करव हंस बेहतरीन गेंदबाज रहे।

वॉयजर क्रिकेट अकादमी की टीम टॉस जीतकर ग्लैक्सी किंग को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पूरी टीम 112 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से गौरव ने 30 रन बनाए। वॉयजर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविंद्र और अशोक ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉयजर क्रिकेट अकादमी की टीम दो विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। टीम की ओर से सुमित ने नाबाद 63 रन बनाए। ग्लैक्सी किंग की ओर से अजय और मोहित ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed