{"_id":"60facc238ebc3e58553b7d3c","slug":"volvo-buses-not-running-without-driver-and-conductor-faridabad-news-noi595205110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चालक और कंडक्टर नहीं चल रहीं वॉल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चालक और कंडक्टर नहीं चल रहीं वॉल्वो बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। रोडवेज चालक-परिचालक की कमी से जूझ रहा है। इसी का नतीजा हैं कि गुरुग्राम रुट के लिए चलाई गई वॉल्वो बसें अब वर्कशॉप में खड़ी हैं। स्थिति यह है कि काफी बसें रखरखाव नहीं होने से पूरी तरह से खराब होने की कगार पर आ गई हैं।
रोडवेज को दो साल पहले 10 वॉल्वो बसें मिली थी, जो कि गुरुग्राम रूट के लिए चलाई गई थी लेकिन बाद में सोनीपत, पानीपत के लिए रात के सफर में इक्का-दुक्का बसों का संचालन किया गया था। लेकिन कोरोना की लहर में बसें बंद कर दी गई। एक साल बीत जाने के बाद भी बसों पर गौर नहीं किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब चालक-परिचालक की कमी से जूझने की वजह से बसें संचालित नहीं की जा रही है। इन बसों को रोडवेज के वर्कशॉप में खड़े हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। बसें अब धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। वहीं, गुरुग्राम रूट के यात्रियों को रोडवेज की खटारा बसों के सहारे ही सफर तय करना गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। वर्कशॉप इंचार्ज जितेंद्र का कहना हैं कि उनकी ओर से बसें पूरी तरह दुरुस्त हैं। लेकिन विभाग की ओर से बसें नहीं चलाई जा रही है। वहीं, आम बसों के सहारे ही यात्री सफर तय कर रहे है।
अधिकारी वर्जन -
बसों की संचालन की तैयारी की जा रही है। विभागीय कारणों से बसें चल नहीं पा रही है। जो जल्द दूर हो जाएगी और बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज बल्लभगढ़