फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Voice of referral free Faridabad raised in Vidhansabha

Faridabad News: विधानसभा में उठी रेफर मुक्त फरीदाबाद की आवाज

Thu, 28 Aug 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Voice of referral free Faridabad raised in Vidhansabha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद को रेफर मुक्त बनाने के मुद्दे को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने बीके अस्पताल को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रेफर मुक्त अस्पताल घोषित किए जाने की मांग की ताकि शहर के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली न जाना पड़े।

विधायक फागना के सवाल पर जवाब देते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि सिविल अस्पताल में वर्तमान में 200 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है, जो राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) से प्रमाणित है।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में डीआईपीएचएल, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, और एफेरेसिस सुविधा से युक्त रक्त बैंक भी कार्यरत है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए 14 अगस्त 2025 को 200 बिस्तरों वाले एमसीएच ब्लॉक की भी आधारशिला रखी जा चुकी है। लोगों के लिए और भी कई कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने विधायक सतीश फागना को जनता की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अन्य विधायकों और मंत्रियों को भी इससे सीख लेकर सदन में ट्रॉमा सेंटर, ट्रॉमा केयर यूनिट और मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड करने की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed