फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   VLDA boycotted the animal vaccination campaign

Faridabad News: पशु टीकाकरण अभियान का वीएलडीए ने किया बहिष्कार

Tue, 12 May 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
VLDA boycotted the animal vaccination campaign
उपनिदेशक और संयुक्त निदेशक के सामने रखीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिला फरीदाबाद में पशुपालन विभाग की ओर से सोमवार से शुरू होने वाले पशु टीकाकरण अभियान का जिले के सभी वीएलडीए (पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास सहायक) ने बहिष्कार कर दिया है। वेटरनरी सर्विसेज एसोसिएशन जिला फरीदाबाद की ओर से ज्ञापन में दी गई लंबित समस्याओं का समाधान न होने तक पशु टीकाकरण को रोकने का निर्णय लिया गया।

जिला फरीदाबाद के सभी वीएलडीए ने पशु टीकाकरण अभियान का विरोध किया। सभी कर्मचारी पांच नंबर स्थित पशुपालन उप निदेशक कार्यालय पर इकट्ठा हुए तथा अपनी समस्याओं को डॉ. वीरेंद्र राठी उपनिदेशक फरीदाबाद और संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता पूनिया के सामने रखा।
विज्ञापन


अधिकारियों के सामने समस्याएं रखते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष राजबेल देशवाल और जिला सचिव सुंदरलाल ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाते हुए बताया इस साल टीकाकरण अभियान में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है। जिले के अधिकारी इस संदर्भ की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण से 15 दिन पहले पशुओं को पेट के कीड़ों की दवाई अवश्य देनी है। इसके अलावा पशुपालकों से ओटीपी और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेना है तथा पशु की फोटो अपलोड करके उसकी डाटा एंट्री करनी है, लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से इस कार्य के लिए कोई भी डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रदान नहीं किया गया है। फील्ड में पशुपालकों से ओटीपी लेना तथा आधार कार्ड लेना आसान कार्य नहीं है। इससे साइबर फ्रॉड होने का खतरा बना रहता है। जनगणना के दौरान भी सरकार की ओर से ओटीपी आधार कार्ड न देने के बारे जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जबकि पशुपालन विभाग में इसके विपरीत कार्य करवाने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारियों का काम पशु का टीकाकरण करना है, जो की बहुत ही जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed