फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Village and ward guards should keep an eye on anti-social elements: DGP

ग्राम और वार्ड प्रहरी असामाजिक तत्वों पर नजर रखें: डीजीपी

Sat, 09 Sep 2023 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Village and ward guards should keep an eye on anti-social elements: DGP
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में ग्राम प्रहरी व वार्ड प्रहरियों की बैठक पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने क्राइम प्रिवेंशन और डिटेक्शन पर बल देते आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाले ग्राम प्रहरी और वार्ड प्रहरियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीजीपी लॉ एंड आर्डर ममता सिंह और पुलिस आयुक्त राकेश आर्य उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि जिले में कुल 317 ग्राम प्रहरी और वार्ड प्रहरी हैं। सभी अपने क्षेत्रों में नशा जैसे अवैध शराब, स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, हेरोइन आदि की सप्लाई करने वालों की जानकारी एकत्रित कर कार्रवाई करें। गांव-वार्ड में रहने वाले वे असामाजिक तत्व जो अत्यधिक मात्रा में नशीले पदार्थों का सेवन करके लड़ाई झगड़ा करते हैं। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों का रिकॉर्ड अपराध की प्रकृति के आधार पर तैयार करें।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने कहा कि सभी थानों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों द्वारा किए गए कार्यों की क्रमवार समीक्षा करके उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की जांच की गई है। सभी थाना क्षेत्रों में आने वाले प्रत्येक ग्राम/वार्ड में एक-एक ग्राम/वार्ड प्रहरी व एक-एक सहायक ग्राम/वार्ड प्रहरी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश नरवाल, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन, डीपीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल सहित सभी थानों के एसीपी, एसएचओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन्हें किया गया सम्मानित
एएसआई रणजीत कुमार, एएसआई प्रवीण कुमार, एएसआई आनंद, एएसआई कन्हैया लाल, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल रण सिंह, कांस्टेबल चरण सिंह, कांस्टेबल पंकज को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed