फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   vikas choudhary murder case

चारों को साथ बैठा विकास चौधरी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ेगी पुलिस

Thu, 05 Sep 2019 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
vikas choudhary murder case
फरीदाबाद सचिन खेड़ी को सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाती क्राइंम ब्रांच की टीम । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में शामिल सचिन खेड़ी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान सचिन के पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वहीं भौंडसी जेल में बंद कौशल के एक और गुर्गे नीरज फरीदपुर को भी क्राइम ब्रांच ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस सभी आरोपियों को आमने सामने बैठाकर विकास चौधरी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ेगी।
विज्ञापन

विकास चौधरी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता कौशल की गिरफ्तारी के बाद सारी कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। पुलिस ने सोमवार रात को इस हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार सचिन खेड़ी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान सचिन के पैर में गोली भी लगी थी। इस पर उसे उपचार के लिए बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को उसे अदालत से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं भौंडसी जेल में बंद कौशल गैंग के गुर्गे नीरज फरीदपुर को भी क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

कौशल से पूछताछ के दौरान हवलदार राजकुमार का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब पुलिस चारों को आमने सामने बैठाकर मामले की पूरी सच्चाई जानेगी। कौशल को किसने विकास चौधरी का नंबर उपलब्ध करवाया था, कैसे उसकी हत्या की पूरी साजिश रची गई। हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल है, फरीदाबाद से किन-किन लोगों से रंगदारी वसूली गई है आदि सवालों के जवाब तलाश जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में एक-दूसरे से संपर्क में आए थे अमित और नीरज
हत्या के आरोप में भौंडसी जेल में बंद अमित डागर की बैरक में ही नीरज फरीदपुर बंद था। इस दौरान दोनों की जान पहचान और दोस्ती हुई। अमित के कहने पर ही नीरज कौशल के लिए काम करने लगा था। दोनों एक ही बैरक में बंद थे। ऐसे में एक ही मोबाइल फोन से कौशल के साथ संपर्क में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed