{"_id":"649329c43f540315780a8054","slug":"video-of-stunt-on-road-from-thar-goes-viral-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7357-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: थार से सड़क पर स्टंट करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: थार से सड़क पर स्टंट करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
थार से सड़क पर स्टंट करने का वीडियो वायरल
-पुलिस वीडियो की जांच में जुटी
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर मंगलवार देर शाम थार गाड़ी सवार युवकों ने जमकर स्टंट किया। इससे अन्य वाहन चालकों की परेशानी हुई। मंगलवार रात वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस स्टंटबाज की तलाश कर रही है।
वायरल वीडियो के अनुसार स्टंट देर रात की है। वीडियो में चालक कार को बीच सड़क पर चारों तरफ घूमा रहा है। धूल उड़ने से स्मॉग जैसा माहौल है। साथ की कार के स्टंट की वीडियो बनाई गई और सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वायरल वीडियो के अनुसार कार के स्टंट से अन्य वाहन चालकों की परेशानी हुई। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इससे पहले भी सड़क पर स्टंट बाजी करने के मामले आ चुके हैं। जांच के बाद पुलिस चालान कर चुकी है। ब्यूरो