फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vendors fined for negligence in collecting garbage

कूड़ा उठाने में लापरवाही तो वेंडरों पर जुर्माना

Wed, 20 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vendors fined for negligence in collecting garbage
फरीदाबाद। सेक्टर-12 एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में नगर निगम और ईकोग्रीन कंपनी अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में निगमायुक्त यशपाल यादव मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सभी 40 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर चर्चा की और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वेंडरों को जो भी संसाधन और मदद चाहिए निगम करने को तैयार है। लेकिन, एक नवंबर के बाद सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होना चाहिए।
इसमें किसी प्रकार की ढिलाई अब नहीं दी जाएगी। वेंडरों को अपने रिसोर्स खुद बढ़ाने होंगे। काम में ढिलाई बरतने पर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। एक नवंबर के बाद खुद वार्डों का औचक निरीक्षण करेंगे। यदि कहीं भी कूड़ा दिखाई दिया तो ऐसे वेंडरों पर भी जुर्माना किया जाएगा। शहर वासियों ने वेंडरों की लापरवाही को खूब सहन कर लिया। इसमें किसी प्रकार की राजनीतिक दबाव अथवा सिफारिश नहीं सुनी जाएगी।
विज्ञापन

वेंडरों की पहले सुनी समस्याओं फिर दी सलाह
निगमायुक्त ने बैठक में शामिल सभी 40 वार्डों के वेंडरों से पहले एक-एक कर वार्ड में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड में शत प्रतिशत कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। औसतन हर वार्ड में 60 से 70 फीसदी तक ही वेंडरों की गाड़ियां पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले करेंगे जागरूकता, फिर होगा चालान
निगमायुक्त ने बताया कि हम सभी विभिन्न कमेटियों के साथ मिलकर सभी कॉलोनियों और सेक्टरों में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। लोगों को ये बताया जा रहा है कि वह कूड़ा एकत्र कर इधर उधर न फेंके बल्कि कूड़े वाले को दें। दस नवंबर के बाद ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा और मौके पर ही 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed