{"_id":"620be76f89a77455a32d5f3f","slug":"vehicles-will-run-on-gurugram-canal-sector-three-bridge-from-february-25-faridabad-news-noi632464749","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूग्राम नहर सेक्टर तीन पुल पर 25 फरवरी से दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूग्राम नहर सेक्टर तीन पुल पर 25 फरवरी से दौड़ेंगे वाहन
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on Gurugram canal sector three bridge from February 25
Link Copied
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 गुरुग्राम नहर पर छह लेन का पुल बनकर तैयार है। सिंचाई विभाग ने 6.85 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया है। 25 फरवरी से पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 26 जून 2021 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मात्र आठ महीने के अंदर सिंचाई विभाग ने इसे बना दिया। कोरोना, बरसात और प्रदूषण के कारण निर्माण कार्यों पर लगी रोक के कारण निर्माण कार्य बीच-बीच में रोकना पड़ा था। 9 मार्च 2018 को सेक्टर-25-55 के सामने गुरुग्राम नहर पर बना पुल टूट गया था।
विज्ञापन
फिलहाल मशीन के जरिए बल्लभगढ़ और सेक्टर-सात-आठ की सड़कों से सेक्टर-तीन पुल तक रैंप पर मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। यहां से पैदल, साइकिल और बाइक सवारों ने खुद ही निकलना शुरू कर दिया है। पुल बनने से करीब दो लाख लोगों को फायदा होगा। पुल के दोनों तरफ रैंप बनाने का कार्य किया जाना है। सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि कोरोना व बरसात के कारण पुल का कार्य रुकता रहा था। निर्माण कार्य तय समय से दो माह पहले ही पूरा करने का टारगेट लिया गया था। 25 फरवरी को विभाग इसे जनता को सौंप देगा। पुल के 50 फीट के दायरे में राजकीय प्राथमिक स्कूल आ रहा है। सुरक्षा मानकों को देखते हुए सिंचाई विभाग ने स्कूल को हटाने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।