फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicles parked in no parking zone

नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन

Thu, 08 Jul 2021 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in no parking zone
बल्लभगढ़। तहसील स्थित पंचायत भवन के सामने नो पार्किंग जोन में लोगमनमाने ढंग से वाहनों को खड़ा कर देते हैं। हालांकि नो पार्किंग के लिए सड़क किनारे और दीवारों पर एसडीएम के आदेश लिखे हुए हैं। इसकी वजह से सड़क पर हर समय जाम जैसी स्थिति रहती है। वहीं, मामले में जिम्मेदारी अधिकारी देखकर भी अनदेखा करने में लगे हुए है।
विज्ञापन

शहर की तहसील बस स्टैंड और मुख्य बाजार के समीप स्थित है। इस वजह रास्ते पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है और जाम की समस्या बनी रहती थी। जाम से निजात के लिए एसडीएम ने कार्यालय के सड़क के दोनों तरफ वाहनों के खड़े करने पर पाबंदी लगा दी और वहां पर आदेश का बड़ा बोर्ड भी लगा दिया। साथ ही दीवारों पर नो पार्किंग को बड़े-बड़े अक्षरों मे लिखा दिया। इसके अलावा तहसील के बाहर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी गई थी। लेकिन, कुछ बाद भी लोग आदेशों को अनदेखा करने मे लगे हुए है और सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने लगे। जिससे रास्ते पर वाहनों का लंबा जाम लगने लगा, जबकि परिसर के भीतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। फिर भी लोग वाहनों को खड़ा कर नियमों का मखौल उड़ा रहे है। वहीं मामले में अधिकारी के आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। फिर समस्या पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर खड़े रहते हैं ट्रैफिक पुलिसकर्मी
तहसील परिसर के बाहर हमेशा ट्रैफिक पुलिसकर्मी खड़े रहते है। उनके सामने ही चालक नो पार्किंग जोन में वाहनों को बेधड़क होकर वाहनों को खड़ा कर जाते है, जबकि पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन बैठे नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
अगर आदेशों के विपरीत वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़ा किया जा रहा है तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अपराजिता, एसडीएम बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed