{"_id":"6511e89613cbab5ae903c075","slug":"vehicles-kept-crawling-throughout-due-to-closure-of-rob-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14043-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम आरओबी बंद होने से दिनभर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम आरओबी बंद होने से दिनभर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
नीलम आरओबी बंद होने से दिनभर रेंगते रहे वाहन
जाम का झाम : आरओबी पर 40 दिन तक चलेगा मरम्मत का काम, अन्य चौक पर लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मरम्मत के लिए नीलम रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की एक लेन सोमवार से बंद कर दी गई। यह कार्य करीब चालीस दिन तक चलेगा। ऐसे में पहले दिन शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीके चौक से लेकर अजरौंदा चौक तक दिनभर वाहनों की कतार लगी रही। इस दौरान 50 हजार से अधिक वाहन चालकों को दिक्कत हुई। लोगों को वैकल्पिक मार्ग की भी ज्यादा जानकारी नहीं थी। पीक ऑवर में स्कूली बस और एंबुलेंस को भी परेशानी उठानी पड़ी।
यातायात पुलिस ने नीलम पुल के अजरौंदा से नीलम चौराहा वाले लेन को रविवार रात से बंद कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पुल पर करीब 40 दिनों तक मरम्मत कार्य होगा, ऐसे में अजरौंदा चौक से नीलम के लिए जानी वाली लेन को 20 दिनों के लिए बंद किया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने बाद नीलम चौक से अजरौंदा जाने वाली लेन को बंद किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एडवाइजरी भी जारी है जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग के बारे में पता लग सके।
बीके अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एक निजी अस्पताल समेत एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र, जवाहर कॉलोनी,डबुआ कॉलोनी, एनआईटी- एक, दो, तीन, चार, पांच, नेशन हट, एसजीएम नगर, गुरुग्राम, एनआईटी बस अड्डा, एनआईटी एक नंबर मार्केट, आदि क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए लोग बाटा-नीलम रोड, ओल्ड-नीलम चौक रेलवे रोड, केसी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नीलम पुल के नीलम से अजरौंदा लेन पर डिवाइडर लगाकर दोनों ओर के वाहनों को निकाला जा रहा है। 30 से अधिक पुलिस कर्मियों को वैकल्पिक मार्ग पर तैनाती की गई है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
-- -
आरओबी के पास की सड़कों पर पहले से दिक्कत
नीलम पुल के ट्रैफिक के लिए निकाले गए वैकल्पिक मार्ग पर पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ओल्ड फरीदाबाद से रेलवे स्टेशन तक वाहन रेंगते हैं। बड़खल और बाटा चौराहा पर भी सुबह व शाम जाम की स्थिति बन जाती है। नीलम पुल के ट्रैफिक को इन मार्गों पर डायवर्ट करने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। मरीजों को नीलम पुल के रास्ते बीके अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल व अन्य निजी अस्पताल पहुंचना आसान होता है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने अन्य वाहनों को रोककर एंबुलेंस को नीलम की लेन से ही निकाला।
-- -
पुलिस ने आरओबी बंद कर दिया लेकिन यातायात डायवर्जन को लेकर संकेतक नहीं लगवाए। इससे लोगों को पहले दिन भी जाम की समस्या उठानी पड़ी। ओल्ड फरीदाबाद और बाटा चौक पर भी दिक्कत रही। - राकेश यादव, वाहन चालक
-- -
अचानक नीलम आरओबी बंद होने से सुबह जाम की समस्या हुई। इससे रेलवे रोड व बाटा रोड पर वाहनों का दबाव रहा। इससे ऑफिस पहुंचने में परेशानी हुई। - राजीव हुड्डा