फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicles going to Greater Noida from Manjhawali Yamuna Bridge got stuck in traffic jam

Faridabad News: मंझावली यमुना पुल से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन जाम में फंसे

Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vehicles going to Greater Noida from Manjhawali Yamuna Bridge got stuck in traffic jam
उत्तर प्रदेश की सीमा में अब तक नहीं बनी है पक्की सड़क, खेतों में भरा हुआ है पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। मंझावली यमुना पुल से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को शुक्रवार दोपहर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों के खेतों से होकर गुजरने वाले कच्चे रास्तों पर पानी भर जाने के कारण कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। हालात ऐसे हो गए कि छोटे-बड़े वाहन रास्ते में ही फंस गए और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।


स्थानीय लोगों के अनुसार, मंझावली यमुना पुल के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इस कारण ग्रेटर नोएडा, नोएडा और आसपास के इलाकों में जाने वाले हजारों वाहन रोजाना किसानों के खेतों के बीच बने कच्चे रास्तों से होकर गुजरते हैं। हाल ही में किसानों द्वारा अपने खेतों में सिंचाई के लिए पानी लगाए जाने से यह रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे रास्ता दलदल में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


पानी भरने के चलते वाहन आगे नहीं बढ़ सके और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, दोपहिया वाहन सवार और जरूरी काम से निकले लोग सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। कुछ वाहनों को धक्का लगाकर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कीचड़ और पानी के कारण स्थिति और बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की गंभीरता को देखते हुए बाद में किसानों ने ही अपने स्तर पर पानी की निकासी के लिए अस्थायी रास्ता बनाया। कड़ी मशक्कत के बाद पानी निकाला गया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे शुरू हो सकी। इसके बावजूद लोगों का कहना है कि यह समस्या रोज की बनती जा रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed