फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vegetables became expensive due to heat people said that household budget is getting spoiled

महंगाई बिगाड़ रही घर का बजट: टमाटर हुआ 'लाल' तो प्याज निकाल रहा 'आंसू', अदरक-धनिया का दाम सुन मुंह फेर रहे लोग

Thu, 27 Jun 2024 07:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होडल
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jun 2024 07:16 PM IST
सार

बाजार में सब्जी खरीदने आई महिला उमा, पिंकी देवी, रवीना, काजल आदि ने बताया कि प्याज, खीरा व टमाटर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। अब तो हमें घर में एक समय दाल बनानी पड़ रही है। अन्य सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
Vegetables became expensive due to heat people said that household budget is getting spoiled
सब्जी के दाम बढ़ने से बिगड़ रहा घर का बजट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी के चलते फल सब्जियों के उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। इसके कारण बाजार में सब्जियां महंगी हो गई हैं। इससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बाजारों में सब्जियों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। गत सप्ताह के दौरान कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। 

विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में बागवानी का रकबा कम होने के चलते मौसमी सब्जियों के दामों में भी भारी उछाल आ गया है। प्याज व टमाटर के दामों में काफी तेजी आ गई है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो गर्मी बढ़ने से बाहर से सब्जियों की कम आवक हो रही है। हरी सब्जियों की कीमतों में 10 से 40 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा को होडल में यूपी व दिल्ली क्षेत्र से सब्जियां आती हैं। इसके कारण सब्जियां महंगे दामों में मिल रही हैं। शहर के पुराने जीटी रोड पर सब्जी की रेहड़ी लगाकर बैठे उमेश कुमार ने बताया कि गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे ही सब्जियों की कीमतों में भी तेजी आई है। आलू, प्याज और टमाटर के दाम बढ़ चुके हैं। मौसमी सब्जी लौकी, तोरी, कद्दू, कटहल भी गत सप्ताह में महंगे हुए हैं।

विज्ञापन

बाजार में सब्जी खरीदने आई महिला उमा, पिंकी देवी, रवीना, काजल आदि ने बताया कि प्याज, खीरा व टमाटर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। अब तो हमें घर में एक समय दाल बनानी पड़ रही है। अन्य सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। बाजार में व्यापारी रूपा ठुकराल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में सब्जियों में दामों में दोगुना हुई है। तोरई व घीया जैसी सब्जियां तक काफी महंगी हो गई हैं।

एक सप्ताह के बीच सब्जियों की कीमत
सब्जी पहले   अब
आलू 20 30
प्याज 30 60
टमाटर 20 40
धनिया 100 150
मिर्च 60 90
अदरक 100 150
तोरई 30 60
घीया 20 40
करेला 30 60
भिंडी 40 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed