फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination will be run in three places

तीन जगहों पर होगा वैक्सीनेशन का ड्राई-रन

Sun, 03 Jan 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be run in three places
तीन जगहों पर होगा वैक्सीनेशन का ड्राई-रन
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोविड वैक्सीन ड्राई-रन के लिए जिले में खेड़ी, तिगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को चिह्नित किया गया है। आगामी सात जनवरी को पूर्वाभ्यास (ड्राई-रन) किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर पांच सदस्यीय टीम मौजूद रहेगी। चुनाव की तर्ज पर पूर्वाभ्यास सहित वास्तविक वैक्सीनेशन की तैयारी है। रविवार को इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। सोमवार को जिले के अधिकारी निदेशालय में बैठे राज्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक व प्रशिक्षण में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे प्रशिक्षण शुरू होगा। इस दौरान अर्बन नोडल अधिकारी, मॉनिटरिंग ऑफिसर, पूर्वाभ्यास के लिए चयनित तीनों स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी(एसएमओ) डॉ. हर जिंदर, डॉ. अजय व ईएसआईसी की डॉ. हेमा सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया व जिला टीकाकरण नोडल डॉ. रमेश शामिल होंगे।
----
यह बातें होंगी खास:
- रियल टाइम वैक्सीनेशन के लिए तैयार एक्शन प्लान व वास्तविक स्थिति में तालमेल की गड़बड़ी तो नहीं
- प्रशिक्षण हासिल करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मी अपनी भूमिका से भली भांति परिचित हैं भी या नहीं
- परेशानी होने पर किस तरह से व्यवस्था का प्रबंधन किया जाएगा।
- जिला वैक्सीनेशन स्टोर हाउस से चिह्नित जगहों पर वैक्सीन के आवागमन में कोई समस्या तो नहीं
- यह तय किया जाएगा कि प्रत्येक व्यक्ति का वैक्सीनेशन पर पांच सदस्यीय टीम की निगरानी
- प्रत्येक वैक्सीनेशन स्थान पर तीन कमरों की जगह अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो
- वैक्सीनेशन से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति विशेषज्ञ टीम की निगरानी में 30 मिनट अवश्य रहे
--
एंटी कोविड-19 वैक्सीन के लिए सात जनवरी को तीन जगहें चिह्नित की गई हैं। सभी तैयारी पूरी हैं। सोमवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण किया जाएगा। इसके बाद ड्राई रन में कोई समस्या आती है तो सुधारात्मक कदमों पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ रमेश, जिला टीकाकरण नोडल
--
वैक्सीनेशन को लेकर काफी सतर्कता और मैनेजमेंट के साथ तैयारी की जा रही है। रविवार को भी स्थानीय अधिकारियों के साथ इसके लिए चर्चा की गई। इस वक्त प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी लोगों को सुरक्षित वैक्सीनेशन देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। उम्मीद है अब हर जान सुरक्षित रहेग।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डॉ रणदीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed