फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Used to supply drug injections in gym to make body

Faridabad News: बॉडी बनाने के लिए जिम में सप्लाई करते थे नशे के इंजेक्शन

Fri, 24 Feb 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Used to supply drug injections in gym to make body
- पांच सप्लायरों की चेन तोड़ने में कामयाब हुई क्राइम ब्रांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जल्दी बॉडी बनाने के लिए युवा नशीले इंजेक्शन का इस्तेमाल जोरों से कर रहे हैं। इसका खुलासा क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया है। क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी से जोड़ते हुए पांच सप्लायरों की चेन को ढूंढ निकाला है। इसमें एक युवक जिम में ट्रेनर है। उसने बताया कि युवा जल्दी बॉडी बनाने के लिए नशीले इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों में इरफान, प्रदीप, संदीप, राकेश तथा जतिन के नाम शामिल हैं। सभी फरीदाबाद के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। 22 फरवरी को टीम ने आरोपी इरफान को नशा तस्करी करते हुए तिकोना पार्क से काबू कर 120 इंजेक्शन बरामद किए थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इरफान आरोपी प्रदीप और संदीप से नशे के इंजेक्शन लाता था। इंस्पेक्टर संदीप की अगुवाई में एसआई आजाद, एएसआई सुरेश, ईएसआई सुरेश, सिपाही सुशील तथा शिव की टीम ने प्रदीप और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह राकेश से इंजेक्शन लाते हैं। राकेश ने पूछताछ में बताया कि आरोपी जतिन नशा सप्लाई करता है। जतिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता लगा आरोपी जतिन और राकेश मुख्य तस्कर हैं। दोनों मेडिकल स्टोर चलाते हैं, वह दवा सप्लाई करने की आड़ में तस्करी कर रहे हैं। राकेश एक जिम जाने वाले युवाओं को 4 से 5 गुना मुनाफे पर इंजेक्शन बेचता है। जतिन के खिलाफ पहले भी तीन केस दर्ज हैं। इरफान, प्रदीप और संदीप को जेल भेज दिया गया। राकेश और जतिन को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed