{"_id":"68c6b5836bad1b1690016c3f","slug":"upsc-cds-candidates-arrived-to-take-the-exam-in-the-scorching-sun-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51360-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी सीडीएस : चिलचिलाती धूप में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी सीडीएस : चिलचिलाती धूप में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी
विज्ञापन
छात्रों ने कहा- केंद्र के बाहर भी बेहतर व्यवस्था हो सकती थी, परीक्षा को बताया संतुलित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित डीएवी स्कूल में यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा देने पहुंचे 373 परीक्षार्थियों को चिलचिलाती धूप के कारण बेहद परेशानी हुई। छात्रों का आरोप था कि इसके लिए सेंटर के बाहर कोई व्यवस्था नहीं की गई। व्यवस्था न होने से केंद्र के बाहर पहुंचे परीक्षार्थियों को भयंकर धूप में लाइन में खड़े होना पड़ा। छात्रों ने कहा कि केंद्र के बाहर भी बेहतर व्यवस्था हो सकती थी। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य रहा। अधिकतर सवाल बेहद आसान थे लेकिन कुछ सवालों ने बुरी तरह दिमाग को घुमा दिया।
दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंची आरती और दीक्षा ने बताया कि केंद्र के बाहर लाइन में खड़े परीक्षार्थियों को धूप से बचाने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा सकती थी। इस भीषण गर्मी के बीच लाइन में खड़े होना मुश्किल रहा। दूसरी पाली में परीक्षा देकर वापस आते हुए राहुल जरीवाल ने बताया कि परीक्षा देने जाने के समय महाविद्यालय के बाहर छांव की कोई व्यवस्था नहीं थी। हालांकि, कॉलेज के अंदर सभी चीजें सुदृढ़ थी। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परीक्षार्थियों के बैठने तक सभी चीजें आशा अनुरूप रहीं। डीएवी कॉलेज में परीक्षा दो पाली में कराई गई। पहली पाली की शुरुआत 9 बजे से हुई वहीं समाप्ति 11 बजे जबकि दूसरी पाली दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक चली।