{"_id":"6885265ee8151afbbf0bbe5a","slug":"up-roadways-became-a-support-for-the-people-of-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47946-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यूपी रोडवेज बनी फरीदाबाद के लोगों को सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यूपी रोडवेज बनी फरीदाबाद के लोगों को सहारा
विज्ञापन
ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया, आज भी यात्रियों को हो सकती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीईटी के चलते शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी भी रूट पर रोडवेज बसों के नहीं चलने की वजह से यात्रियों को यूपी रोडवेज और निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। वहीं दूसरी ओर ऑटो चालकों ने भी अपनी मनमर्जी का किराया वसूला। जिससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ा। रविवार को भी परीक्षा के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 158 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं लेकिन शनिवार और रविवार को सीईटी के चलते किसी भी रूट पर बसें संचालित नहीं की गईं। शनिवार को गुरुग्राम रूट पर ज्यादातर निजी बसों का संचालन किया गया। वहीं दूसरी ओर सोहना रूट पर सवारियों की संख्या ज्यादा होने के चलते कुछ निजी बसों को भेजा गया। इसके अलावा शहर से गांव को जाने वाले यात्रियों के लिए सिटी बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन इन बसों को भी सीईटी के परीक्षार्थियों के लिए लगाया गया। जिससे आम यात्रियों को ऑटो में सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
20 की जगह देने पड़े 40 रुपये
गांव मोहना के रहने वाले योगेश ने बताया कि वह सिटी बस के जरिये मोहना जाने वाले थे, लेकिन सिटी बस नहीं चलने की वजह से उन्होंने ऑटो का सहारा लिया। ऑटो ने उनको पहले गांव चंदावली तक छोड़ा। आम दिनों में गांव चंदावली तक का किराया 20 रुपये होता है लेकिन शनिवार को 40 रुपये किराया वसूला। इसके अलावा गांव कोराली की सोनिया ने बताया कि वह सिटी बस का इंतजार कर रही थी लेकिन सिटी बस नहीं चलने की वजह से उन्होंने राजा नाहर सिंह गेट के पास से गांव कोराली के लिए ऑटो लिया। ऑटो चालक ने बैठने से पहले ही बोल दिया कि गांव कोराली तक का किराया 40 रुपये लगेगा। वैसे आम दिनों में यह किराया 30 रुपये लगता है। ऑटो चालकों की मनमानी के चलते यात्रियों की जेब पर असर पड़ा
विज्ञापन
कुछ रूटों पर दोपहर बाद चलाई गईं बसें
रोडवेज कर्मचारी रविंद्र नगर ने बताया कि सुबह की परीक्षा पूरी होने के बाद हिसार, रोहतक, सोहना के लिए बल्लभगढ़ अनाज मंडी से रोडवेज बसों का संचालन किया गया। जो विद्यार्थी दूरदराज से जिले में पेपर देने के लिए आए हैं उनको वापस अपने घर भी जाना है। इसलिए उनकी ओर से कुछ रूटों पर दोपहर के बाद बसों का संचालन किया गया। वहीं आगरा, अलीगढ़, मथुरा जाने वाले लोगों ने यूपी रोडवेज बसों का सहारा लिया।