फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uncle killed a six year old child and hid his dead body in the bed in Faridabad

कातिल फूफा: छह साल के शिवांश की हत्या कर शव बेड में छिपाया, मुंह में कपड़ा ठूंस डेड बॉडी को तेजाब से जलाया

Thu, 16 Nov 2023 08:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Nov 2023 08:47 PM IST
सार

हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। गला दबाए जाने के कारण जीभ बाहर थी। शव को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया था। 

विज्ञापन
Uncle killed a six year old child and hid his dead body in the bed in Faridabad
इसी बेड में मिला शिवांश का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद एनआईटी सेक्टर-5 स्थित भगत सिंह कॉलोनी से 13 नवंबर को गुमशुदा हुए छह वर्ष के बच्चे शिवांश उर्फ छोटू का शव गुरुवार को उसकी बुआ बबीता उर्फ गिल्लो के घर में बेड से बरामद हुआ। पुलिस हत्या के शक में बच्चे की बुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि फूफा बलराम को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार शिवांश बुआ के घर की तरफ जाता दिखाई दिया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और बुआ बबीता के बेटों से पूछताछ की। फूफा से भी कड़ाई से पूछताछ की गई, उसी ने कबूल किया कि शव घर के बेड में पड़ा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला झांसी के गांव मऊ निवासी भानू ने 13 नवंबर को एनआईटी-पांच थाने में शिकायत दी थी कि वह फिलहाल एनआईटी-5 स्थित भगत सिंह कॉलोनी के मकान नंबर चार में परिवार के साथ रहता है। छोटा बेटा शिवांश उर्फ छोटू शाम साढ़े सात बजे घर के पास से लापता हो गया। गुरुवार शाम को शिवांश का शव उसकी बुआ के घर की पहली मंजिल पर रखे बेड से बरामद हुआ। हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। गला दबाए जाने के कारण जीभ बाहर थी। शव को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने शक के आधार पर शिवांश की बुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पिता भानू ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिसमें छोटा बेटा शिवांश पहली कक्षा का छात्र था, जबकि दूसरा बेटा नोनू दो साल बड़ा है। वह पंद्रह साल पहले गांव से यहां रहने आए थे। वह (पिता) एक कंपनी में सहायक हैं और मां गृहिणी है। शिवांश की बुआ बबीता उर्फ गिल्लो घर के पास ही किराये के मकान में बच्चों के साथ रहती है। बबीता का पति बलराम झगड़ों के कारण परिवार से अलग दिल्ली में रहता है। दिवाली की रात बलराम घर आया था। अगले दिन शिवांश के लापता होने के बाद से बलराम भी वापस दिल्ली चला गया। बृहस्पतिवार को पुलिस शिवांश की तलाश करते हुए बलराम के पास गई और पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed