{"_id":"68b728e44cd9607085095a6c","slug":"ultrasound-will-also-be-done-in-the-labor-room-of-bk-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50457-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में लेबर रूम में भी होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में लेबर रूम में भी होंगे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
महिला रोग विशेषज्ञों को दी जा रही ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में अब पूरे सप्ताह गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब लेबर रूम में भी अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। इससे गर्भवती महिलाओं को काफी लाभ पहुंचेगा।
पहले अस्पताल में सप्ताह में केवल तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड किया जाता था। इससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अस्पताल में कई महिलाओं का नंबर नहीं आ पाता था, जिससे कुछ गर्भवती महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही वापस घर लौटना पड़ता था। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण केवल गर्भवती महिलाओं का इलाज किया जाता है। इसको लेकर अब महिला रोग विशेषज्ञों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद लेबर रूम में भी अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे।